देश-विदेश

कांग्रेस के असम प्रभारी महासचिव पद से जितेंद्र सिंह का इस्तीफा

गुवाहाटी। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र सिंह ने असम के प्रभारी महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी पत्र में सिंह ने आज के असम विधानसभा चुनाव परिणामों को निराशाजनक बताते हुए इसके लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रयासों के बावजूद वे असम की जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया।

अपने पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संगठन के हित में नए नेतृत्व और नई दिशा के लिए उनका पद छोड़ना आवश्यक है। सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले अवसर और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने असम की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को उनके सहयोग और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे और भविष्य में भी पार्टी के लिए हर संभव योगदान देते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि असम में कांग्रेस पार्टी की हुई करारी हार के बाद पार्टी में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की इस कदर पराजय हुई कि असम विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता पद हासिल करने के योग्य भी कांग्रेस पार्टी नहीं बची। इस बार नियम के अनुसार असम विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता का पद खाली रहेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका