
खानपानलाइफ स्टाइल
तरबूज के छिलके को बेकार समझ के फेंके नहीं, बल्कि उस से बना लें स्वादिष्ट हलवा …
Lifestyle Desk – गर्मी के सीजन में तरबूज बहुत ही शानदार फल होता है, सिर्फ फ्रेश फील देने वाला फ्रूट है, बल्कि पानी से भी भरपूर होता है. तरबूज हम सभी बहुत शौक से खाते ही हैं, पर उसके छिलके को बेकार समझ के फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की इस से भी बहुत से स्वादिष्ट डिश तैयार किए जा सकते हैं और तरबूज के छिलके का हलवा सच में एक शानदार स्वीट डिश है, जो स्वादिष्ट भी और सेहतमंद भी. तो चलिए इसे आसान तरीके से बनाना सीखते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सामग्री
तरबूज के छिलके (सफेद हिस्सा) – 2 कप
दूध – 1 कप
चीनी – ½ कप
घी – 2–3 चम्मच
इलायची पाउडर – ½ चम्मच
ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) – कटे हुए
किशमिश – 1–2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले तरबूज के छिलकों का हरा हिस्सा पूरी तरह हटा दें और सिर्फ सफेद भाग को कद्दूकस कर लें.
- कद्दूकस किए हुए छिलकों को 5–7 मिनट पानी में उबाल लें, फिर पानी छानकर अलग कर दें. इससे कच्चापन खत्म हो जाता है.
- कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें उबले हुए छिलके डालकर 4–5 मिनट तक भूनें. अब इसमें दूध डालकर मध्यम आंच पर पकाएं, जब तक दूध अच्छी तरह सूख न जाए.
- चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. फिर इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.आखिर में कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश डालकर 2–3 मिनट और पकाएं. गैस बंद करें और गरमा-गरम या ठंडा—जैसा चाहें सर्व करें.
टिप्स
- हलवे को और रिच बनाने के लिए थोड़ा खोया भी मिला सकते हैं.
- चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करेंगे तो स्वाद और सेहत दोनों बढ़ेंगे.
- चाहें तो इसमें थोड़ा केसर भी डाल सकते हैं.

