छत्तीसगढ़

रायपुर में सुशासन का उत्सव: विधायक, महापौर और कलेक्टर की मौजूदगी में मिलीं सौगातें; भवन अनुज्ञा और राशन कार्डों का हुआ वितरण

खम्हारडीह पानी टंकी निर्माण हेतु शीघ्र भूमिपूजन करेंगे एवं जलसंकट दूर करेंगे – रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 जोन 3 के अधिकारी अवैध कब्जो की शिकायतो का निराकरण करें, जनसमस्याओं का निदान गंभीरता से करें – महापौर मीनल चौबे 

0 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन का प्रोजेक्ट धड़कन हृदय रोग से पीडित बच्चों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो रहा है – कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह 0

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 3 के क्षेत्र में में बीटीआई ग्राउंड शंकरनगर के सामने सिंधू भवन में नगर निगम जोन 3 अंतर्गत वार्ड कमांक 12. 29, 30, 31, 33 एवं 48 क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के आदेशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें नगर पालिक निगम रायपुर सहित रायपुर जिले के विभिन्न 16 शासकीय विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति आमजनो की मांगो और शिकायतो को सुनने एवं उनका समाधान करने हेतु रही।
सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त  संबित मिश्रा, जलविभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू, जोन 3 अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद सर्वश्री कैलाश बेहरा, राजेश गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, महेश कुमार ध्रुव, पुष्पा रोहित साहू, रायपुर एसडीएम  नंदकिशोर चौबे, नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता  ईश्वरलाल टावरे, जोन 3 के संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त  संबित मिश्रा ने मंच से प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान घटक अंतर्गत शिविर में आये 13 आवेदनो पर तत्काल मकान निर्माण हेतु जारी भवन अनुज्ञा पत्र संबंधित पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त किया। 5 नागरिको को आवेदन देते ही सुशासन तिहार शिविर में नया राशन कार्ड बनाकर दिया गया। नवजात शिशुओ को महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टाल में अतिथियों ने अन्न प्रासन्न किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से आवेदन करते ही नागरिक राजेन्द्र यादव को तत्काल वॉकर उपलब्ध कराया गया। मंच से जानकारी दी गई कि दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में 400 से अधिक नागरिको से अपनी मांगो एवं शिकायतो के आवेदन दिये। जिसमें 139 सामान्य जनशिकायतो का शिविर स्थल पर त्वरित निदान किया गया। नगर निगम जोन 3 द्वारा शिविर में प्राप्त 150 आवेदनों को संबंधित शासकीय विभाग के पास प्रेषित करने तत्काल कार्यवाही की। शिविर में लगभग 349 मांगे एवं शिकायते आमजनों से प्राप्त हुई जिनका समाधान करने नियमानुसार कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त मांगो शिकायतो के समाधान की कार्यवाही राज्य शासन के निर्देश पर अधिकतम 1 माह के भीतर संबंधित विभाग द्वारा की जाकर समाधान की लिखित सूचना आवेदक को अनिवार्य रूप से दी जायेगी।
रायपुर उत्तर विधायक ने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में गर्मी में जलसंकट की समस्या का स्थायी निदान करने खम्हारडीह क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण शीघ्र करने भूमिपूजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि जोन 3 नगर निगम के आज के सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना में 13 पात्र हितग्राहियों को आवेदन देते हुए मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र जारी किया गया एवं 5 नागरिको को तत्काल राशन कार्ड बनाकर दिया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याएं व मांगे सुनकर उनका त्वरित समाधान किया जायेगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि जिन मांगो, शिकायतो का समाधान रायपुर नगर निगम के माध्यम से नहीं हो सकता उनका समाधान करने राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार शिविर लगाया जा रहा है। जहां प्राप्त सभी शिकायतो का अगले एक माह के भीतर राज्य शासन के निर्देश पर त्वरित समाधान किया जायेगा। महापौर ने कहा कि जोन 3 कमिश्नर एवं जोन के अधिकारी जोन क्षेत्र में अवैध कब्जों की शिकायतो पर कार्यवाही करें। प्राप्त सभी मांगो व शिकायतो पर समाधान की कार्यवाही की। अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन सुशासन तिवार शिविरो के दौरान अधिकारी कर्मचारीगण करें। महापौर ने कहा जल संकट की अनेक शिकायतो गर्मी में आ रही है। जिनका जोन 3 क्षेत्र हेतु शीघ्र खम्हारडीह पानी टंकी का निर्माण प्रारंभ होने पर निर्माण होने के बाद पाईप लाईन डालकर इंटरकनेक्शन कर त्वरित त्वरित समाधान नगर निगम जोन 3 क्षेत्र में किया जायेगा।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि जो नागरिक अपनी मांगो, शिकायतो को दर्ज करने नगर निगम व जिला प्रशासन के कार्यालय नहीं पहुंच पाते ऐसे लोगो की मांगो, शिकायतो का सुनकर उनका समाधान अधिकतम 1 माह में करने राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर ऐसे लोगो को सुविधा देने उनके क्षेत्र में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन जिले की निवासी जनता की शिकायतो का हर संभव त्वरित समाधान करने कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में बच्चों के स्वास्थ्य हेतु प्रोजेक्ट धड़कन विगत 8 माह से चलाया जा रहा है। इसमें 100 ऐसे बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सको की जांच उपरांत हृदय रोग का उपचार करने कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त मांगो शिकायतो का तय समय सीमा 1 माह के भीतर निराकरण करना सभी अधिकारीगण सुनिश्चित करें।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने कहा कि राज्य शासन के निर्देश पर सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन नागरिको द्वारा अपनी मांगों एवं शिकायतों से शासन को अवगत कराने लगाया जा रहा है। जहां प्राप्त सभी मांगो और शिकायतो का राज्य शासन के निर्देश पर एक माह की तय समय सीमा के भीतर समाधान किया जायेगा।
रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आंयुक्त संबित मिश्रा एवं पार्षद गण ने सुशासन तिहार अंतर्गत लगाये गये जनसमस्या निवारण शिविर में लगाये गये विभिन्न शासकीय विभागो के स्टाल का प्रत्यक्ष निरीक्षण कर संबंधित विभागीय `अधिकारियों को समाधान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन नगर निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय ने किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका