
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर के सुशासन शिविर में ‘चार डिब्बा प्रणाली’ की दी गई जानकारी, डॉ. प्रमोद साहू ने लिया जायजा
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 – नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग ने सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में आमजनों, राहगीरों को चार डिब्बा सफाई प्रणाली पर बनाया जागरूक, जोन 3 अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद साहू ने किया अवलोकन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज राज्य शासन के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 क्षेत्र के सभी 7 वाडों हेतु रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में बीटीआई ग्राउड शंकरनगर के सामने सिंधु भवन में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाया गया। सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में नगर पालिक निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रमोद साहू ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी पुरन कुमार तांडी की उपस्थिति में जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल का अवलोकन किया। इस स्टॉल में जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के नेतृत्त्व और कार्यपालन अभियता ईश्वर लाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू जोन स्वास्थ्य अधिकारी पुरन कुमार तांडी की उपस्थिति में नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे आमजनो, राहगीरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 मे दिनाक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील चार डिब्बा सफाई प्रणाली को लेकर जागरूक बनाया गया और घर पर चार डस्टबिन रखकर हरे डस्टबिन में गीला कुडा नीले डस्टबिन में सूखा कूड़ा, लाल डस्टबिन में सेनेटरी कूड़ा और काले रंग के डस्टबिन में विशेष देखभाल कुडा को पृथक पृथक रखकर और सफाई मित्र को सफाई वाहन में देकर रायपुर शहर को स्वच्छ और सुन्दर राजवानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करने की विनम्र अपील सुशासन तिहार शिविर में नगर निगम जोन 3 जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रमोद साहू एवं जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पुरन कुमार ताँडी ने आमजनों और राहगीरो से की।

