RADA
छत्तीसगढ़

Cg news : देर रात को बस खदान में गिरी, 10 से अधिक लोगों की मौत

Cg news : देर रात को बस खदान में गिरी, 10 से अधिक लोगों की मौत

कुम्हारी। कुम्हारी क्षेत्र के अंतर्गत आज रात केडिया डिसलरी से कर्मचारियों को लेकर गंतव्य ले जा रही सांई ट्रेवल्स की बस ग्राम खपरी के पास गड्ढे में गिर गई। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है फिलहाल 14 से 15 कर्मचारी घायल हुए हैं। जिसमें अधिकांश गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों की मानें तो हादसे में 10 से 11 लोगों की मौत हुई हैं। अभी पुष्टि नहीं हुई है। बस में लगभग 40 से ऊपर कर्मचारी सवार थे परंतु इसकी खुलासा नहीं हो सका है। कई गंभीर रूप से कर्मचारियों को घायल होने के कारण मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है फिलहाल मौके स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक गंभीर मरीज को रायपुर एआईआईएमएस लाया गया है। कुछ का इलाज कुम्हारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। कुछ को अपेक्स में लाया गया है और अन्य को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका