छत्तीसगढ़

विधायक मोतीलाल साहू की पहल: जोन 9 में जल्द आकार लेगा सामुदायिक भवन, प्रतिनिधियों और पार्षदों ने किया भूमिपूजन

रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि  मैकमिलन साहू ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 9 अंतर्गत महात्मा गांधी वार्ड कमांक 8 अंतर्गत वार्ड क्षेत्र में सतनामी समाज सामुदायिक भवन का शीघ्र निर्माण एवं विकास कार्य करवाने नगर निगम एमआईसी सदस्य  खेमकुमार सेन, वार्ड 8 पार्षद सावित्री धीवर एवं वार्ड क्षेत्र के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवको, आमजनो की उपस्थिति में श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर नये विकास कार्य का भूमिपूजन किया एवं जोन 9 कमिश्नर  राकेश शर्मा एवं उपअभियंता  आशुतोष पाण्डेय को वार्ड 8 में तत्काल सतनामी समाज सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विकास कार्य स्वीकृति अनुसार प्रारंभ करवाकर तय समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनउपयोग हेतु पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। पार्षद सावित्री धीवर ने सभी वार्डवासियों की ओर से वार्ड में सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण प्रारंभ करवाने पर रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू एवं ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि  मैकमिलन साहू को हार्दिक धन्यवाद दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका