
छत्तीसगढ़
एक्शन मोड में नगर निगम: तेलीबांधा ब्रिज के नीचे तत्काल सुधारे गए हालात, जल्द बदलेगा कायाकल्प
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत तेलीबाँधा ब्रिज के नीचे से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत के मिलते ही उसको तत्काल संज्ञान में लेकर व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार तेलीबाँधा ब्रिज के नीचे सुधार और मरम्मत कार्य त्वरित रूप से करवा दिया गया है,
नगर निगम जोन 3 के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि प्राप्त निर्देशानुसार भविष्य में उक्त स्थान के रेनोवेशन कार्य के सम्बन्ध में प्रस्ताव बनाने की तैयारी रायपुर नगर पालिक निगम जोन 3 द्वारा की जा रही है .


