जॉब - एजुकेशन

बैंकिंग सेक्टर में बंपर नौकरियां: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाले 5000 अप्रेंटिस पद, युवाओं के लिए बड़ा मौका

नई दिल्ली, 20 मई 2026। बैंक आफ बड़ौदा (BOB) ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर वैकंसी निकाली है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 है। जो अभ्यर्थी बैंक आफ बड़ौदा (BOB) से जुड़कर अपना करियर बनाना चाह रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • NATS के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष होनी चाहिए और सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तय की गई है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

शुल्क

आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग शुल्क तय किया गया है। एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये + जीएसटी शुल्क रखा गया है, जबकि सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (पुरुष) उम्मीदवारों को 800 रुपये + जीएसटी देना होगा। वहीं सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला/ट्रांसजेंडर) उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये + जीएसटी निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

  • पहले NATS के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद NAPS के अधिकारिक पोर्टल पर अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन करें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका