छत्तीसगढ़

रायपुर में सजी सुरों की महफिल: “गीतों की एक सुरीली शाम” में कलाकारों ने बिखेरा सदाबहार नगमों का जादू

रायपुर। आज होटल महराव ईन, जेल रोड, रायपुर में संजय-विजय द्वारा प्रस्तुत “गीतों की एक सुरीली शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगीतमय संध्या में शहर के प्रसिद्ध एवं प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में विनोद क्षेतीजा , देव खटवानी, संजय दुल्हानी, वसुधा सेन, दीया मूलचंदानी एवं मीनाक्षी केसरवानी ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं सेलिब्रिटी एंकर लक्ष्य टारगेट ने अपने विशेष अंदाज़ में कार्यक्रम का संचालन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के मार्गदर्शक दिलीप गजवानी रहे। आयोजन के डायरेक्टर विजय मोटवानी एवं डॉ. संजय लालवानी थे, जबकि व्यवस्थापक की जिम्मेदारी कमल बडवानी द्वारा निभाई गई।

शाम 6:30 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की । कार्यक्रम में एक विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ी गीत “सुन सुन मोर मया पीरा के संगवारी हो” रहा, जिसे दिया मूलचंदानी जी ने बेहद मधुर अंदाज़ में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी दी कि इस लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीत को उस दौर में मोहम्मद रफी और सुमन कल्याणपुर ने अपनी आवाज़ दी थी। वहीं “ज़िंदगी के न टूटे लड़ी”, “कौन दिशा में”, “तेरे चेहरे से नज़र नहीं हटती”, “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे”, “रिमझिम के गीत सावन गाए” और “चांदनी ओ मेरी चांदनी” जैसे कई सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का दिल जीत लिया और खूब वाहवाही बटोरी।कार्यक्रम के अंत में सिंगर्स को मोमेंटो प्रदान किए गए ।आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका