
ऑन द स्पॉट समाधान का आदेश: जनसमस्या निवारण शिविर के निरीक्षण पर निकले रायपुर कलेक्टर और महापौर
महापौर मीनल चौबे ने कहा सुशासन विहार में अधिकारी जनता को बताएं कि उन्हें शासकीय योजना का किस प्रकार लाभसहजता से मिल सकता है, अधिकारी अच्छी तरह कार्य कर आमजनों को लाभान्वित करें, कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर निगम के जोन या मुख्यालय संपर्क कर सकता है, उसकी समस्या दूर करने हम हर संभव प्रयास मिलकर करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संकल्प अनुसार जन-जन तक सुशासन तिहार का लाभ पहुंचाने अधिकारी गंभीरता से जुटे है सभापति सूर्यकांत राठौड
सुशासन तिहार शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी शासकीय सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध है. नागरिको को अनेक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे है, सभी अधिकारी समस्त आवेदनों का एक माह के भीतर अनिवार्य निराकरण करें कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह
19 नागरिकों को आवेदन करते ही नये राशन कार्ड बनाकर दिये गये, 9 नागरिको को प्रधानमंत्री आवास योजना में नये मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा पत्र दिया गया, नए आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड तत्काल बनाकर दिए गए, नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया, जोन 6 के सुशासन तिहार शिविर में 700 से अधिक नागरिको के आवेदन प्राप्त हुए
रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 6 के अंतर्गत शहीद पंकज विक्रम वार्ड कमांक 58, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड क्रमांक 59, चंद्रशेखर आजाद वार्ड कमांक 60. डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड कमांक 61, शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड कमांक 62. शहीद बिग्रेडियर उस्मान वार्ड कमांक 63, महामाया मंदिर वार्ड कमांक 65 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 6 क्षेत्र अंतर्गत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन मठपुरैना में लगाया गया।
शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा, श्री रमेश सपहा, श्री रवि सोनकर, श्रीमती जयश्री नायक, रायपुर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि सुशासन तिहार शिविर में शासकीय अधिकारियों को आमजनता को बताना चाहिए कि उन्हें शासन की योजना का शिविर में किस प्रकार आवेदन देने पर लाभ मिल सकेगा। इससे सुशासन तिहार शिविर सफल रहेगा और वह आमजनों के लिए सार्थक सिद्ध होगा। महापौर ने कहा कि सभी अधिकारी सुशासन तिहार में अपने दायित्व का अच्छी प्रकार निर्वहन करें ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसमें लाभान्वित हो सके। उन्होने कहा कि मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड में सड़क चौडीकरण का प्रस्ताव है। सडक चौडीकरण का कार्य करने के पहले प्रभावितों को व्यवस्थापन दिलवाने हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसमें नगर निगम के जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करेंगे। महापौर ने कहा कि जनसमस्याओं का निराकरण निगम के जोन कार्यालय और निगम मुख्यालय में भी किया जायेगा। नागरिक अपनी समस्या मांग, शिकायत को लेकर नगर निगम के जोन कार्यालय अथवा मुख्यालय में अपनी सुविधा अनुसार आकर शिकायत दर्ज करवा सकता है।
सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि सुशासन तिहार आयोजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जनहितकारी संकल्प के लक्ष्य अनुसार हो रहा है और इसमें आमजनों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने शासकीय अधिकारीगण पूरी गंभीरता के साथ लगे है। सभी नागरिक अधिक से अधिक संख्या में सुशासन तिहार में आए एवं इसका लाभ उठाएं।
रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का लाभ नागरिको को किसी एक कार्यालय में जाकर नहीं मिल पाता। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुशासन तिहार का आयोजन आमजनो हेतु सभी शासकीय योजनाओं की सुविधा और लाभ एक ही छत के नीचे नागरिको को सरलता से दिलवाने प्रदेश सहित पूरे रायपुर जिले में किया जा रहा है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज वार्डों हेतु 5 वें सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि सुशासन तिहार में प्राप्त जनता के आवेदनो का तय समय सीमा में एक माह के भीतर शत प्रतिशत संख्या में निदान करेंगे। सभी आवेदको को लिखित में अनिवार्य रूप से समाधान की जानकारी प्रशासन द्वारा दी जायेगी, जिनकी पात्रता जिन योजनाओ में है उन्हें एक माह के भीतर उसका लाभ प्राप्त होगा। यदि आवेदक योजना में पात्र नहीं है तो उन्हें पात्रता नहीं है कि जानकारी देकर सूचित किया जायेगा।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, वार्ड पार्षदों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मोर जमीन मोर मकान योजना में 9 पात्र हितग्राहियों को नया मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा पत्र प्रदत्त किया गया। शिविर में आवेदन देते ही 19 नागरिकों के पात्रता अनुसार एपीएल और बीपीएल नये राशन कार्ड बनाकर तत्काल दिये गये, आवेदन करते ही नागरिकों को शिविर में तत्काल आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड बनाकर दिए गए, नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया, 700 से अधिक नागरिकों ने शिविर में आवेदन दिए, जिसमें 100 से ज्यादा नागरिको ने शिकायते दर्ज करवायी, सभी प्राप्त आवेदनो को सम्बंधित शासकीय विभाग को भेजकर एक माह की तय अवधि में समाधान करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। सभी आवेदकों को शासन के निर्देशानुसार आवेदन के समाधान की लिखित जानकारी सम्बंधित शासकीय विभाग द्वारा अनिवार्य रूप से दी जाएगी।

