उत्तरप्रदेश

बाराबंकी में डंपर ने उजाड़ी हंसती-खेलती दुनिया: गर्मी से बचने सड़क किनारे सो रहा था परिवार, अब एक ही घर से उठेंगी 4 अर्थियां!

Barabanki News: उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क किनारे मच्छरदानी लगाकर सो रहे एक परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में पिता, 2 बेटे और 1 बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम झांसा निवासी नीरज चौहान (36) अपनी पत्नी आरती (34), पुत्र अनुराग (12), आशू (8) तथा पुत्री आंशिक (10) के साथ भीषण गर्मी के कारण सड़क किनारे जमीन पर मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे महमूदाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर ने अनियंत्रित होकर पूरे परिवार को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज चौहान और बड़े पुत्र अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल आरती, आशिका और आशू को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में मासूम अंशिका व आशू ने भी दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है। मां आरती अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। वहीं चारों शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका