पंजाब

जालंधर के किशनपुरा में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से घर जला, सिलेंडर ब्लास्ट में कई लोग झुलसे

जालंधर। जालंधर में भयानक आगजनी की खबर समाने आई है. इस आग में घर का सब जल कर खाक हो गया. घटना किशनपुरा इलाके की है, जहां एक घर के मंदिर में पंखे से हुए शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई. आग ने भयानक रूप ले लिया, जिसका धुआं दूर दूर तक दिखाई देने लगा. लोगों की भीड़ इलाके में जुट गई थी, लोगो ने जी बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयानक थी कि चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. तंग गली और गलियों में बिजली की तारे बहुत नीचे थी, जिस कारण फायरब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने से देरी लगी, लेकिन आग को मुश्किल के साथ काबू में पाया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खबर है कि घर अर ही एक सिले सिलेंडर था, जो आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान फट गया, जिससे इलाके के तीन लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग पर काबू पाए जाने तक घर के अंदर पड़ा सामान जल कर राख हो चुका था.

भाजपा नेता प्रशांत गंभीर के पिता सुदर्शन कुमार ने बताया कि वह सुबह घर से सैर करने के लिए निकलने लगे तो अचानक मंदिर में लगे पंखे से शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।. देखते ही देखते चंद मिनटों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और आग का धुंआ दोनों को दिखाई देने लगा, जिसे देख आस पास के लोग मदद के लिए आगे आए.

उन्होंने बताया कि आग पर क़ाबू पाते समय घर के अंदर पड़े हुए सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिस कारण पांच लोग झुलस गए . उसने बताया कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को तुरंत दी लेकिन फायर ब्रिगेड टीम देरी से पहुँची और आग जिस कारण उनके घर में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया, आगजनी से घरवालो को बहुत नुकसान हुआ है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका