छत्तीसगढ़

मौदहापारा में आयुक्त संबित मिश्रा ने किया औचक निरीक्षण, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले पर गिरेगी गाज

आयुक्त ने तेलघानी नाका नाला, जोन 10 में गोदडीवाला नगर, महात्मा गांधी वार्ड नाला में बारिश पूर्व जलभराव क्षेत्र में सघन सफाई करवाकर निकास सुगम बनाने के निर्देश दिये

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा ने नगर निगम जोन 2 क्षेत्र अंतर्गत हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड क्रमांक 35 अंतर्गत कल्लू गैरेज मौदहापारा के समीप नाला क्षेत्र में शासकीय संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किये जाने की जानकारी पर स्थल निरीक्षण कर गहन नाराजगी व्यक्त की एवं शासन के अधिनियम के अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया के तहत संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर  संतोष पाण्डेय को दिये। जोन कमिश्नर ने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
आयुक्त  सबित मिश्रा ने जोन 7 क्षेत्र अतर्गत तेलघानी नाका नाला क्षेत्र में जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं बारिश पूर्व सघन सफाई करवाकर नाले के क्षेत्र में गंदे पानी का सुगम निकास प्रबंधन करवाने जोन 7 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयुक्त ने नगर निगम जोन 10 अंतर्गत गोदडीवाला नगर नाला महात्मा गांधी वार्ड नाला क्षेत्र में वर्षा पूर्व नाले में तले तक अच्छी तरह सघन सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश जोन 10 जोन कमिश्नर  मोनेश्वर शर्मा को दिये ताकि क्षेत्र में जलभराव की समस्या बारिश में ना होने पाये एवं रहवासी नागरिको को असुविधा का सामना ना करना पड़े। आयुक्त  संबित मिश्रा द्वारा बारिश पूर्व नाला सफाई की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य  विनोद पाण्डेय सहित जोन 2 कार्यपालन अभियता  पीडी घृतलहरे, जोन 10 कार्यपालन अभियंता  गजाराम कवर, जोन 2 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावनिया, जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  अमित बेहरा एव अन्य सबंधित जोन 2, जोन 10 के कर्मचारीगणों की स्थल पर उपस्थिति रही।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका