मनोरंजन

जून में धमाल मचाने आ रहे सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ के लिए हुई तगड़ी तैयारी, आमिर भी साथ!

Batwara 1947: एक बार फिर बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल लौट रहे हैं. जी हां, साल की शुरुआत में ही वो एंट्री ले चुके हैं, जब उनकी ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई. इस वक्त उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. जिनमें से तीन फिल्में इसी साल रिलीज होगी. लिस्ट में ‘बंटवारा 1947’ भी शामिल है, जिसे पहले ‘लाहौर 1947’ कहा जा रहा था. 13 अगस्त, 2026 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. तो फिर जून में कौनसा धमाल मचाने सनी पाजी आ रहे हैं? इस सवाल का जवाब है- ‘बंटवारा 1947’ का टीजर. जिसके लिए 15 जून की डेट फाइनल की गई है. जी हां, यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब जानिए टीजर में क्या होने वाला है?

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं, सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. अब इस फिल्म का टीजर आने वाला है. हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट आई. जिससे पता लगा कि, इस फिल्म के टीजर को छोटा किया गया है. जिसमें आपको जितनी देशभक्ति देखने को मिलेगी, उतना ही ग्रैंड स्केल और इमोशनल बैकग्राउंड पर इसे सेट किया है. यह फिल्म कुछ अनकही कहानियों को लोगों के सामने लाएगी.

‘बंटवारा 1947’ में क्या है स्पेशल?

सनी देओल की Batwara 1947 का टीजर आ रहा है. जिसके नरेशन के लिए आमिर खान ने अपनी आवाज दी है. अब क्योंकि इसमें खूब सारा ड्रामा और इमोशंस हैं, तो टीजर में एक्टर का नरेशन जबरदस्त असर डालेगा. दरअसल इस फिल्म को आमिर ही बना रहे हैं. साथ ही सनी देओल को राजकुमार संतोषी का साथ मिला है. क्योंकि दोनों पहले भी धमाल मचा चुके हैं. यहां बात ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी कल्ट क्लासिक्स की हो रही है. यह एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी इमोशनल फिल्में देने के लिए जानी जाती है. ऐसे में दोनों का एक साथ फिर से आना लोगों के लिए काफी उम्मीद लेकर आया है.

वैसे तो चर्चा यह भी है कि फिल्म में आमिर खान का कैमियो होगा. और सनी देओल फिल्म में लीड रोल में हैं. ऐसे में आमिर ने टीजर में कॉन्ट्रीब्यूट करते हुए एक स्पेशल मैसेज दिया है. दरअसल फिल्म की शूटिंग के लिए स्टूडियो में ही लाहौर बनाया गया है.

बंटवारा 1947 की कहानी क्या है?

दरअसल पीरियड ड्रामा का पहले नाम लाहौर 1947 रखा गया था. अब कहा जा रहा है कि यह बदल गया है. वहीं, यह फिल्म मशहूर ड्रामा ‘जिसने लाहौर नहीं देख्या’ पर बेस्ड है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका