छत्तीसगढ़
रायपुर निगम को निरन्तर लगभग 38 वर्ष सेवा देने उपरांत सेवानिवृत्त हुए विद्युत लाईनमैन ओमप्रकाश ताण्डी की सेवा का किया गया सम्मान

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के विद्युत लाईनमैन नगर निगम को निरन्तर लगभग 38 वर्ष तक सेवा देकर सेवानिवृत्त हो गए.सेवानिवृत्ति पर नगर निगम मुख्यालय विद्युत विभाग में कार्यपालन अभियंता संदीप शर्मा सहित सभी कर्मचारियों ने विद्युत लाईनमैन ओमप्रकाश ताण्डी की सेवाओं को पुष्पहार पहनाकर श्रीफल शाल, स्मृतिचिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया और उनके दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें कीं.

