छत्तीसगढ़

महापौर, कलेक्टर और कमिश्नर संग सुशासन शिविर पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा; 7 वार्डों के स्टॉलों का किया मुआयना

महापौर मीनल चौबे ने कहा कि नागरिक अपने अवैध नल कनेक्शन नियमित करवा लेवें अन्यथा नगर निगम अभियान चलाकर सभी अवैध नलों को काटने की कड़ी कार्यवाही करेगा, नगर निगम किसी भी अवैध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कालोनी में विकास कार्य नहीं करवायेगा, बल्क कनेक्शन कदापि नहीं दिये जायेंगे, सुशासन तिहार में आने वाले नागरिको को मांग शिकायत करने जोन कमिश्नर आवेदन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करवाये

सुशासन तिहार में प्रतिपक्ष दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आवेदन देना सुशासन तिहार के प्रति नागरिको के विश्वास का प्रतीक – सभापति सूर्यकांत राठौड

नागरिक सुशासन तिहार में अधिक से अधिक संख्या में आये एवं सभी शासकीय योजनाओं का पात्रता अनुसार अधिकतम वांछित लाभ प्राप्त करें – कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह

प्रधानमंत्री आवास योजना में 15 पात्र हितग्राहियों को मकान निर्माण करने स्वीकृति पत्र प्रदत्त, ई श्रम कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग हरी खाद कीट वितरण, गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म अदायगी

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 9 के अंतर्गत कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7, महात्मा गांधी वार्ड कमांक 8, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड कमांक 9. रानी लक्ष्मीबाई वार्ड कमांक 10, डॉ. भीमराव अम्बेडकर वार्ड कमांक 11. महर्षि वाल्मिकी वार्ड कमांक 32. लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कमांक 51 के लिए सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर जोन क्रमांक 9 क्षेत्र अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री पॉम बेलाजियो के सामने लगाया गया।

शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौड, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, श्रीमती रेणु जयंत साहू, श्री मोहन साहू, श्रीमती सावित्री धीवर, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव सहित विभिन्न 15 से अधिक रायपुर जिले के शासकीय विभागों के सम्बंधित शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति में किया।

रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भीषण गर्मी की तपिश के मध्य महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, वार्ड पार्षदों सहित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 सहित विभिन्न शासकीय विभागो द्वारा लगाये गये स्टॉलो की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया एवं वहाँ आमजनो से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा कर जानकारी ली।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिको से विनम्र अपील की कि वे अपने घरों में लगाये गये अवैध नल कनेक्शनो की जानकारी देकर उन्हें तत्काल नियमित करके वैध करवा लें अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सभी अवैध नलो को काटने की नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। महापौर ने कहा कि पूर्ववर्ती शहर सरकार ने सड्डू में निजी आवास कालोनी में बिना जांच परीक्षण तकनीकि रिपोर्ट के एक साथ सीधे 7 बल्क कनेक्शन दे दिये इससे नागरिको को गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने में स्वभाविक रूप से असुविधा हुई। हमारी शहर सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई बल्क कनेक्शन नहीं दिया है। पाईप लाईन बिछाने का काम भी बिना जांच परीक्षण के नहीं किया जा रहा है। हमारी शहर सरकार में बिना जांच परीक्षण किये पाईप लाईन नहीं डाली जायेगी एवं बल्क कनेक्शन नहीं दिया जायेगा और ना ही किसी भी अवैध कालोनी में कोई विकास कार्य किया जायेगा। वैध कालोनियों में ही विकास करवाया जायेगा। महापौर ने अवैध कालोनी अवैध कब्जे, अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के जोन अधिकारियों को निर्देश दिये। महापौर ने गहन नाराजगी व्यक्त की कि सुशासन तिहार में पर्याप्त संख्या में नागरिको के लिए आवेदन उपलब्ध नहीं है ऐसा नहीं होना चाहिए। जोन कमिश्नर पर्याप्त आवेदन नागरिको के लिए रखे ताकि वे सुशासन तिहार में अपनी मांग शिकायत दर्ज करवाकर उसका समाधान प्राप्त कर सके।
सभापति श्री सूर्यकांत राठौड ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा लगाया जा रहा सुशासन शिविर जनता के विश्वास का प्रतीक बन गया है यहां जोन 9 के शिविर में नगर निगम में प्रतिपक्ष दल के कार्यकर्ता पहुंचे एवं उन्होने समस्या को लेकर आवेदन किया। उन्हें विश्वास है कि शहर सरकार एवं राज्य शासन उनकी समस्या का सुशासन तिहार शिविर के माध्यम से निदान अवश्य करेगा। यह नागरिको में सुशासन तिहार के प्रति जनविश्वास का प्रतीक है।

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक नागरिको को सुशासन तिहार शिविर में पहुंचकर योजनाओ की जानकारी लेकर पात्रता से अवगत होकर सभी शासकीय योजनाओ का पात्रता के अनुसार अधिकतम वांछित लाभ अवश्य लेना चाहिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि एक माह की अधिकतम समय सीमा के भीतर सुशासन तिहार में प्राप्त सभी आवेदनो का नियमानुसार निराकरण किया जायेगा एवं सभी पात्र हितग्राहियों को योजना में वांछित लाभ प्रदान किया जायेगा। योजना में पात्र नहीं पाये गये नागरिको को योजना के लाम की अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए क्योकिं शासकीय नियमानुसार अपात्र व्यक्ति को शासन की योजना का लाभ नहीं दिया जा सकता। जिला कलेक्टर ने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य एवं जिले में कही भी सडक दुर्घटना होने पर पीडित नागरिको को न्यूनतम औपचारिकता पुलिस को सूचना देकर त्वरित उपचार प्राप्त हो रहा है एवं वे स्वस्थ हो रहे है। इससे उनकी जीवन सुरक्षा स्वास्थ्य रक्षा सहज हो रही है।

रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने मंच में सभी नागरिको से सुशासन तिहार शिविर का अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने का आव्हान किया।

रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू, जोन 9 अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, एमआईसी सदस्य श्री खेमकुमार सेन, वार्ड पार्षदों सहित परिवहन विभाग के स्टाल में आवेदन देते ही 12 नागरिको को लर्निंग लाईसेंस बनाकर मंच से प्रदत्त किये। श्रम विभाग में आवेदन देते ही पात्रतानुसार हेमलता पाण्डेय, नवीन कुमार वर्मा, कीर्ति भास्कर को तत्काल ई श्रमकार्ड प्रदत्त किये गये। कृषि विभाग के स्टॉल में आवेदन करते ही कृषक रंजीत देशलहरे, संतोष कोरी को तत्काल हरी खाद पैकेट वितरीत किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 11 पात्र हितग्राहियों को आवेदन करते ही तत्काल राशन कार्ड बनाकर प्रदत्त किये गये। इसमें 4 नागरिको को अंत्योदय राशन कार्ड 4 नागरिको को बीपीएल श्रेणी राशन कार्ड एवं 3 नागरिको को एपीएल श्रेणी राशन कार्ड प्रदत्त किये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 15 पात्र हितग्राहियों को आवेदन करते ही मकान निर्माण हेतु भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र प्रदत्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने आवेदन करते ही स्टॉल से शुकवारी बाई, गोविंदा महंत, रमेश धीवर, रेखा साहू, नंदनी सोनी को 5 लाख रू तक की चिकित्सा हेतु मोहन लाल को 5 लाख वयवंदन आयुष्मान कार्ड, निर्मला नारंग, धनेश्वरी चंद्राकर का 50-50 हजार रू. तक की चिकित्सा का एपीएल आयुष्मान कार्ड तत्काल प्रदत्त किया गया। गर्भवती माता रिया सेन, ईश्वरी ध्रुव की महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में आवेदन करते ही गोदभराई की रस्म अदायगी तत्काल की गई वहीं 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन्न किया गया। किशोरी बालिका योजना में तान्या तांडी, लक्ष्मी रात्रे को स्वच्छता कीट प्रदान किया गया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका