लाइफ स्टाइल

ब्रेड से बनाएं बाजार से भी ज्यादा टेस्टी रसमलाई, बिना तेल और छेना के तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

गर्मियों में लोग कई तरह की नई रेसिपी ट्राई करते हैं। बच्चों को छुट्टियां होती हैं तो उन्हें हर दिन कुछ न कुछ स्पेशल खाने का मन करता रहता है। ऐसे में आप ब्रेड रसमलाई बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप बच्चों की मदद भी ले सकते हैं। इससे बच्चों को रसमलाई खाने का इंट्रेस्ट और भी बढ़ जाएगा। इसे बनाने में न तो हमें छेना की जरूरत होगी और न ही किसी तरह के तेल में कुकिंग करनी पड़ेगी। बड़ी आसानी से सिर्फ कुछ मिनटों में ही ब्रेड रसमलाई बनकर तैयार हो जाएगी। तो चलिए बिना देरी किए फटाफट नोट कर लीजिए ब्रेड रसमलाई की रेसिपी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्रेड रसमलाई रेसिपी

पहला स्टेप- इसे तैयार करने के लिए आप ताजा मिल्क ब्रेड या नॉर्मल सफेद वाला ब्रेड ले लें। जितने पीस रसमलाई के बनाने हैं उतने ब्रेड के कॉर्नर काट दें। अब एक पैन में 1 लीटर गाढ़ा दूध उबलने के लिए रखें। दूध को आपको तब तक उबलना है जब तक कि वो गाढ़ा होकर आधा न रह जाए। अब दूध में चीनी और पिसी हरी इलायची मिला दें।

दूसरा स्टेप- हल्के पीले रंग के लिए दूध में थोड़ा केसर भिगोकर मिला दें। अगर केसर नहीं है तो आप पीले रंग का फूड कलर भी मिला सकते हैं। इससे रसमलाई का रंग बाजार जैसा आएगा। जब तक दूध गाढ़ा हो रहा है आप थोड़े ड्राई फ्रूट्स को बारीक काट लें। इसके लिए काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता लें और उन्हें बारीक काट लें।

तीसरा स्टेप- अब जो गाढ़ा दूध है उसे ठंडा होने दें। इसमें से आधा दूध निकालकर फ्रिज में रख दें और आधा किसी बड़े बाउल में ले लें। अब जो ब्रेड हैं उसमें से एक स्लाइस को गाढ़े दूध में डिप करें। हाथ से हल्का दबाते हुए एक्स्ट्रा दूध निकाल दें। बीच में थोड़े ड्राई फ्रूट्स रखें और उसे लोग कर दें। दूध से ब्रेड गीली हो जाती है और अच्छी तरह किसी भी शेप में आप इसे तैयार कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- सारे ब्रेड इसी तरह से तैयार करके किसी चौड़े और गहरे प्लेट में रखते जाएं। अब इन्हें थोड़ी देर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ऊपरे से जो आधा गाढ़ा दूध फ्रिज में रखा था वो भी इन ब्रेड रसमलाई पर डाल दें। ऊपर से कुछ केसर के धागे डालकर सजाएं। तैयार है बाजार से भी ज्यादा टेस्टी रसमलाई, जो बनाने में बेहद आसान है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका