मध्यप्रदेश

MP: तीन बेटियों को जहर पिलाकर मां ने खुद भी किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर पीकर उसने आत्महत्या कर ली। चारों में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था। फिलहाल इस पूरी घटना के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के समय महिला का पति हैदराबाद गया हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चारों की हुई मौत

पुलिस ने बताया कि यह घटना शाहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 125 किलोमीटर दूर ब्योहारी क्षेत्र के पापौंध पुलिस थाना क्षेत्र के हिरवार गांव की है। यहां अनीता सिंह (32) ने शनिवार रात को अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक पिलाने के बाद उसे खुद भी पी लिया। पापौंध थाना अधिकारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि उसकी बेटियां, रितिका (4) और कृष्णाकुमारी (2) की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। उसकी सबसे बड़ी बेटी अर्पिता (7) ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को दी थी सूचना

महिला की सबसे बड़ी बेटी ने किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद चारों को ब्योहारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया, “डॉक्टरों ने महिला और उसकी दो छोटी बेटियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया, जबकि अर्पिता की मौत रविवार को हुई।” एसएचओ बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि सबसे बड़ी बेटी ने पड़ोसियों को बताया था कि उसकी मां ने बच्चों को कीटनाशक दिया था। बच्ची ने पड़ोसियों को यह भी बताया कि जहरीला पदार्थ पिलाने के बाद उसकी मां ने घर में रखे दस्तावेजों, कपड़ों, तस्वीरों और अनाज में आग लगा दी थी। बच्ची यह नहीं बता पाई कि उसकी मां ने ऐसा क्यों किया।

एल्युमिनियम फॉस्फाइड का पैकेट बरामद

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से एल्युमिनियम फॉस्फाइड का एक पैकेट बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अनीता अपने बच्चों के साथ ससुराल से अलग रहती थी। उसका पति ड्राइवर है और घटना के समय घर पर नहीं था। वह हैदराबाद गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि पुलिस महिला के रिश्तेदारों के बयान दर्ज कर रही है और मामला दर्ज कर लिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका