उत्तरप्रदेश

मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल! भाई ने उतारा बहन को मौत के घाट, इस बात से था नाराज

मुजफ्फरनगर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां, कथित तौर पर सगे भाई ने अपनी बहन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहन की चाकू मारकर हत्या

यह पूरा मामला जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां आदमपुर गांव में 25 वर्षीय भाई आमिर ने अपनी बहन अदीबा की चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती का किसी युवक के साथ लव अफेयर चल रहा था। वह आए दिन उससे मोबाइल पर बातचीत करती था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था और भाई अपनी बहन से नाराज रहता था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ और उसके बाद आमिर ने अपनी बहन अदीबा पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन में अस्पताल में एडमिट किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। आरोपी की तलाश के पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका