
छत्तीसगढ़
आमानाका में निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 दुकानों की जांच, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त और जुर्माना
रायपुर – आज रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत आमानाका क्षेत्र में लगभग 25 ठेला – गुमटियों का औचक निरीक्षण जोन 7 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानंद साहू की उपस्थिति में किया और इस दौरान लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन तत्काल जप्त किया, दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे कुल 3500 रूपये जुर्माना गन्दगी मिलने पर वसूला.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

