
निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 1 में पार्षदों सहित बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की
रायपुर -आज रायपुर नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने नगर निगम जोन 1 कार्यालय में जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अम्बिका साहू, सोहन साहू, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर सहित जोन 1 अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से लेकर उनकी वार्ड वार समीक्षा की और सभी विकास कार्यों को सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाने के निर्देश दिए.
लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, वार्ड पार्षदगणों, जोन अधिकारियो सहित मुख्य अभियंता और जोन 1 जोन कमिश्नर सहित वार्ड 16 में खमतराई स्कूल भवन, वार्ड 17 में महतारी सदन, वार्ड 18 में तिलक नगर स्कूल, में निर्मित बाउंड्रीवाल सहित वार्ड 17 के दीक्षा नगर गुढ़ियारी में निर्माणाधीन जलागार के निर्माण कार्य की प्रगति की प्रत्यक्ष निरीक्षण किया और सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाकर लोकार्पण करने की तैयारी करने के जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से आवश्यक निर्देश जोन 1 के सम्बंधित अधिकारियों को दिए.


