छत्तीसगढ़

नगर निगम जोन 1 क्षेत्र में यतियतन लाल वार्ड कमांक 4 में विंध्यनगर में लगभग 2 एकड़ क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर लगायी गयी कारगर रोक

गोवर्धन नगर ईडब्ल्यू जमीन को कब्जामुक्त करवाया गया, शुभम हॉस्पिटल के पीछे अवैध प्लाटिंग पर की गयी कार्यवाही

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर  अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन और कार्यपालन अभियंता  द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता  शरद देशमुख सहित जोन 1 नगर निवेश विभाग के अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति में रायपुर नगर निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत विंध्यनगर गोंदवारा में लगभग 2 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ जानकारी मिलते ही पहुंचकर तत्काल वहाँ निर्मित की गयी अवैध मुरूम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से काटकर और आवागमन अवरुद्ध कर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी.
वहीं जोन 1 अंतर्गत वार्ड 15 क्षेत्र में शुभम हॉस्पिटल के पीछे के क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर वहाँ पहुंचकर तत्काल अवैध मुरूम रोड काटकर आवगमन बाधित कर नगर निगम जोन 1 की टीम ने कारगर रोक लगायी.
इसी प्रकार जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा जोन अंतर्गत गोवर्धन नगर में ईडब्ल्यूएस भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को अभियान चलाकर हटाने और ईडब्ल्यूएस भूमि को अवैध कब्जा से मुक्त करवाने की कार्यवाही की गयी.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका