छत्तीसगढ़

आमानाका में निगम की बड़ी कार्रवाई: 25 दुकानों की जांच, 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त और जुर्माना

रायपुर – आज रायपुर नगर निगम आयुक्त  संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 7 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत आमानाका क्षेत्र में लगभग 25 ठेला – गुमटियों का औचक निरीक्षण जोन 7 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी  आत्मानंद साहू की उपस्थिति में किया और इस दौरान लगभग 5 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन तत्काल जप्त किया, दुकानदारों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए उनसे कुल 3500 रूपये जुर्माना गन्दगी मिलने पर वसूला.

 

Back to top button
📰 E-Paper