
Oil-Free Skin: महंगे कॉस्मेटिक्स को कहें बाय! चावल के आटे से घर पर बनाएं ये 3 फेस पैक, मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो
धूल, मिट्टी, प्रदूषण का असर हमारी स्किन पर देखने को मिलता है। चेहरा ऑयली और चिपचिपा हो जाता है। इसकी वजह से चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं। इसके निशान लंबे समय तक चेहरे पर रह जाते हैं। ऐसे में ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि घर की रसोई में कुछ ऐसी चीजें मौजूद है जिनका इस्तेमाल कर आप ऑयली स्किन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। हम यहां जिस चीज की बात कर रहे हैं वो है चावल का आटा। चावल का आटा स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं। ये ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाने के साथ साथ पिंपल की समस्या को भी दूर करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं चावल का आटा चेहरे के लिए कैसे फायदेमंद है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चावल के आटे के मुख्य फायदे
1. नेचुरल एक्सफोलिएटर
चावल का आटा स्किन के लिए नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। ये हल्का दरदरा होता है जो स्क्रब की तरह काम करता है। यह चेहरे से डेड स्किन सेल्स और ब्लैकहेड्स को हटाता है और स्किन को सॉफ्ट एंड ग्लोइंग बनाता है।
2. ऑयली स्किन के लिए
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो चावल का आटा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद स्टार्च स्किन से एक्सट्रा ऑयल को सोख लेता है, जिससे चेहरे का चिपचिपापन दूर होता है और मुंहासे होने की संभावना कम हो जाती है।
3. टैनिंग से छुटकारा
चावल के आटे में विटामिन-B और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन टोन को सुधारने का काप करते हैं। इसके साथ ही धूप से हुई टैनिंग को हटाने में भी चावल का आटा मददगार साबित होता है। यह चेहरे के काले धब्बों को भी हल्का करता है।
4. एंटी-एजिंग गुण
इसमें ‘एलांटोइन’ और ‘फेरुलिक एसिड’ जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से बचाते हैं। यह त्वचा में कसावट लाता है, जिससे समय से पहले चेहरे पर रिंकल्स नहीं आते।
5. रंगत निखारे और ग्लो लाए
चावल के आटे का इस्तेमाल करने से चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे त्वचा को भरपूर पोषण मिलता है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो आता है।
लगाने का सही तरीका
एक कटोरी में 2 चम्मच चावल का आटा लें। फिर इसमें हल्का पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह धोएं और इसके बाद चावल के आटे को चेहरे पर अप्लाई करें।

