
नगर निगम उपायुक्त राजस्व ने जोन 4 वार्ड 46 शहीद वीरनारायण सिंह परिसर घडी चौक का औचक निरीक्षण कर संपत्तिधारक को 3 दिन के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये
उपायुक्त ने जोन 4 में राजस्व वसूली की बैठक लेकर प्रतिदिन 40 डिमाड नोट बांटने संपत्तिधारको को 30 जून तक 6.25 प्रतिशत संपत्तिकर पर छुट का लाभ देने बकायादारो एवं ब्लॉक प्रापर्टी को नोटिस देने के कडे निर्देश दिये
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री सबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 4 अंतर्गत वार्ड कमाक 46 में घड़ी चौक स्थित शहीद वीरनारायण सिंह व्यावसायिक परिसर का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधित सपत्तिधारक को 3 दिन के भीतर नगर निगम रायपुर में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिये अन्यथा की स्थिति में अधिनियम अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने की संबंधित संपत्तिधारक को स्पष्ट चेतावनी दी ।
उपायुक्त राजस्व डॉ अजलि शर्मा ने नगर निगम जोन 4 में राजस्व वसूली कार्य से संबंधित आवश्यक बैठक ली जिसमें जोन 4 के राजस्व अमले को निगम हित में प्रतिदिन 40 डिमांड नोट बांटने का निर्देश दिया गया। वही संपत्ति धारको को 30 जून 2026 तक 6.25 प्रतिशत संपत्तिकर में छुट का लाभ दिलवाने के निर्देश दिये गये और जोन अंतर्गत बकायादारो एवं ब्लाक प्रापर्टी के प्रकरणो में नोटिस देने के कडे निर्देश दिये गये।


