RADA
छत्तीसगढ़

दिल्ली के पार्क पर नि:शुल्क योग साधना केंद्र

दिल्ली के पार्क पर नि:शुल्क योग साधना केंद्र

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की योग संस्थान भारतीय योग संस्थान का स्थापना दिवस 10 अप्रैल 1967 को है जिसकी स्थापना श्रद्धेय स्वर्गीय प्रकाश लाल द्वारा 1967 में दिल्ली के एक पार्क पर नि:शुल्क योग साधना केंद्र खोलकर की गई थी.
भारतीय योग संस्थान,रायपुर प्रधान मुकेश सोनी ने बताया यह दिवस हम सबके लिए ज्ञान और सुंदरता का जश्न है योग की क्षमता का शक्तिशाली अनुस्मारक स्तंभ का रूप है विश्व के कई देशों में व संपूर्ण भारत में लगभग 4500 नि:शुल्क केंद्र वर्तमान में चल रहे हैं, जिसके अंतर्गत योगासन प्राणायाम, ध्यान शुद्धि क्रियाएं एवं सूक्ष्म क्रियाएं नेत्र सुरक्षा क्रिया सम्मिलित की गई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के अधिकारी राजेश डागा व राजेश अग्रवाल ने बताया संस्थान द्वारा त्रैमासिक योग पत्रिका तथा योग को सरल और सुगम बनाने के लिए विभिन्न साहित्य का प्रकाशन भी योग संस्थान करता है इसका उपयोग करके आम जनजीवन स्वस्थ रहने के लिए आसानी से योगाभ्यास कर पाते हैं आज के इस योगाभ्यास का संचालन करते हुए सुदेशना मेने, रिया फतनानी ने बताया योग समस्त चराचर के लिए एकरूपता की प्रतीकात्मक भाषा है जो की किसी भी प्रकार के व्यय के बिना सभी को स्वास्थ्य लाभ देता है योग पूर्ण रूप से सार्वभौमिक होता है हर आयु वर्ग संप्रदाय सभी के लिए एक ही भाषा समझता है “वह है करो_ योग रहो निरोग”
अपने विशेष उद्बोधन में मीडिया प्रभारी कांति लुनिया ने बताया योग सामान्य जन जीवन के लिए एक चैलेंज है जहां चारों ओर विलासिता के चलते जिम और प्रोफेशनल स्वास्थ्य क्लासेस में व्यक्ति पैसा समय और मानसिक शांति का दुरुपयोग कर रहा है वहीं भारतीय योग संस्थान नि:शुल्क योग केंद्र चलाकर लोगों को अस्पताल जाने व शारीरिक व मानसिक दोष से बचा रहा है.
योग संस्थान के प्रत्येक प्रमुख अधिकारी, संस्थान प्रमुख, केंद्र प्रमुख तथा सदस्य अपनी नैतिक जवाबदारी समझते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ समय-समय पर लोगों को शिविर लगाकर, घर-घर जाक प्रोत्साहित भी करते हैं.
कार्यक्रम के संचालक भारती मखीजा व वर्षा जैन के साथ योग की क्रियाको संपन्न करने के लिए वंदना फारसी, रीना सिरे ,डॉ अमिता, किशोर लालवानी, पीतांबर मिश्रा ,भावना खत्री आरती श्रीवास, संगीता कुमारी ,जयंती, पलक, ममता अग्रवाल ,सोनिया पोपटानी राव आनंद नगर पिंकी जैन, कमलजीत कौर, लक्ष्मी मूर्ति, हर्षपाल मेहता, गायत्री अग्रवाल, प्रकाश बजाज,जीवन दम्मानी ने पूर्ण उत्साह के साथ सहयोग दिया.
तत्पश्चात आनंद नगर केंद्र व ऑक्सीजन योग केंद्र द्वारा बहुत ही सुंदर योग नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया.
भारतीय योग संस्थान की रायपुर शाखा का उद्देश्य है पूरे छत्तीसगढ़ को योग की इस यात्रा में जोड़कर स्वस्थ छत्तीसगढ़ का निर्माण करें.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका