
छत्तीसगढ़
भाजपा प्रदेश कार्यालय के ‘सहयोग केंद्र’ में आज वन मंत्री केदार कश्यप कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
भाजपा प्रदेश कार्यालय के 'सहयोग केंद्र' में आज वन मंत्री केदार कश्यप कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में जनसमस्याओं के निवारण और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के लिए संचालित ‘सहयोग केन्द्र’ की नियमित कड़ी में आज और कल दो दिनों तक प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन एवं कौशल विकास मंत्री केदार कश्यप आज सोमवार को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे।
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल मंगलवार 30 जून को सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के माध्यम से आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

