छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

गरियाबंद : वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल, पैंगोलिन की खाल का बड़ा जखीरा तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर-पाखंजूर क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं।

बिलासपुर हाईकोर्ट में 3 जुलाई से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच सुनेगी PIL समेत बड़े मामले

कार्रवाई गरियाबंद पुलिस से मिली सूचना और समन्वय के आधार पर की गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। जांच में यह भी सामने आया है कि बरामद बाघों में से एक की खाल का आगे का पंजा गायब है। वहीं शुरुआती जांच के दौरान इंद्रावती-अबूझमाड़ क्षेत्र में बाघों के शिकार किए जाने के महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। वन विभाग अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटा है।

छत्तीसगढ़ के छूटे हितग्राहियों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, 5000 कार्ड प्रति सप्ताह बनाने के निर्देश

वन विभाग ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मामले में प्रकरण पश्चिम पारलकोट परिक्षेत्र, भानुप्रतापपुर वन मंडल में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जांच जारी है और वन विभाग सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल कर रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button