देश-विदेश

“हमें भारत की मदद चाहिए”: पाकिस्तान के अत्याचारों के बीच PoK नेता की बड़ी गुहार, वीडियो वायरल

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में चल रही अशांति ने अब तक सैंकड़ों लोगों की जान ले ली है. पाकिस्तान की निरंकुश सेना के हाथों हर रोज लोग मारे जा रहे हैं. ऐसे में PoK के विरोध-प्रदर्शन की अगुवाई करने वाली जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेता सरदार अमन खान ने भारत से मदद मांगी है. उनका दावा है कि विरोध प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान सरकार ने इस इलाके में आर्थिक नाकेबंदी कर दी है. अब JAAC नेता ने नई दिल्ली से मानवीय सहायता भेजने और लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर बॉर्डर खोलने की अपील की. ​​उन्होंने तर्क दिया कि अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो PoK के आम नागरिकों के पास भारत जाने का विकल्प होना चाहिए.

CG School News: अब हफ्ते में एक दिन बिना बैग जाएंगे छात्र! छत्तीसगढ़ में ‘No Bag Day’ की उठी मांग

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अमन खान को यह कहते हुए सुना गया, “हमें भारत की मदद चाहिए. यहां राशन की कमी है…” उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने से PoK के निवासियों को भोजन और दवाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है.

https://twitter.com/i/status/2073675868765884497

मेक्सिको को 3-2 से हराकर इंग्लैंड फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में, 10 खिलाड़ियों से जीता मैच

रावलकोट के ईदगाह मैदान में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए अमन खान ने लोगों से पूछा कि क्या उन्हें लाइन ऑफ कंट्रोल की ओर बढ़ना चाहिए. भीड़ ने बार-बार जवाब दिया, “उसकी ओर बढ़ें.”

 

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper