जॉब - एजुकेशन

WCL Vacancy 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 444 पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता, वेतन और जरूरी जानकारी

WCL Recruitment 2026: कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-1 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने नियमित नियुक्तियों के लिए भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है। कंपनी ने पात्र भारतीय नागरिकों से केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तकनीकी कारणों और बारिश से रायपुर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित, प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती दो अलग-अलग पदों के लिए की जाएगी।

पहला पद: माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी

श्रेणीपदों की संख्या
कुल पद220
अनारक्षित (यूआर)101
ईडब्ल्यूएस22
एससी24
एसटी38
ओबीसी (एनसीएल)35
पीडब्ल्यूबीडीNIL (कोई पद नहीं)
पूर्व सैनिक (ईएसएम)22

दूसरा पद: सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सुपरवाइजर), टी एंड एस ग्रेड-सी

श्रेणीपदों की संख्या
कुल पद224
अनारक्षित (यूआर)91
ईडब्ल्यूएस22
एससी26
एसटी29
ओबीसी (एनसीएल)56
पीडब्ल्यूबीडी9
पूर्व सैनिक (ईएसएम)22

 

सैलरी कितनी होगी?

पदमासिक मूल वेतन
माइनिंग सरदार, टी एंड एस ग्रेड-सी47,330.25 रुपये
सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल सुपरवाइजर), टी एंड एस ग्रेड-सी47,330.25 रुपये

चयन कैसे होगा?

अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे होगा?

इच्छुक अभ्यर्थी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा।

जल्द जारी होगी विस्तृत अधिसूचना

डब्ल्यूसीएल ने बताया है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और अन्य नियम विस्तृत भर्ती अधिसूचना में जारी किए जाएंगे। भर्ती से जुड़े सभी अपडेट समय-समय पर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

दिवंगत साथियों की स्मृति में भजनों से गूंजा वृन्दावन हॉल, सुरमई शाम में दी गई श्रद्धांजलि

महत्वपूर्ण बातें

  • रिक्तियों की संख्या अंतिम नहीं है। डब्ल्यूसीएल प्रबंधन आवश्यकता के अनुसार इसमें बढ़ोतरी या कमी कर सकता है।
  • आरक्षण के नियम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।
  • आयु में छूट भी केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक दी जाएगी।
  • भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना और सभी अपडेट डब्ल्यूसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका