छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: तारकेश्वर पटेल बने DCP सेंट्रल, दीपमाला को मिली नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्तों का तबादला हुआ है। तारकेश्वर पटेल को DCP सेंट्रल जोन कमिश्नरेट बनाया गया है। दीपमाला कश्यप को नार्थ जोन डीसीपी कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh Monsoon Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में पद्म विभूषण तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि

वहीं अर्चना झा डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट बनाई गई है, जिसका आदेश रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही थाना प्रभारियों का भी तबादला किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के साथ एसीसीयू प्रभारी (क्राईम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

दतिया में BJP का चुनावी दांव, स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हुए कई बड़े चेहरे; देखें पूरी लिस्ट

राजेश सिंह आजाद चौक थाना प्रभारी बनाए गए, पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई और नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper