
हँसी बनी शिक्षा की नींव” : राउंड टेबल 317 एवं लेडीज़ सर्कल 197 के दो हाउसफुल कॉमेडी शो, आय से बनेंगे नए कक्षा-कक्ष
रायपुर : समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत रायपुर रॉयल्स राउंड टेबल 317 एवं रायपुर रॉयल्स लेडीज़ सर्कल 197 द्वारा आयोजित “लाफ्टर फॉर लिटरेसी” चैरिटी कॉमेडी शो को शहरवासियों का अभूतपूर्व सहयोग मिला। कार्यक्रम के दोनों शो पूरी तरह हाउसफुल रहे, जिनमें लगभग 1000 दर्शकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!CG विधानसभा LIVE: जल जीवन मिशन पर सदन में तीखे सवाल, सत्ता पक्ष के विधायक ने ही मंत्री को घेरा
कार्यक्रम से प्राप्त संपूर्ण आय फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTE) प्रोजेक्ट के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों के लिए नए कक्षा-कक्षों के निर्माण में खर्च की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि दर्शकों द्वारा खरीदा गया प्रत्येक टिकट केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि किसी बच्चे के बेहतर भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है।
यह सफल आयोजन राउंड टेबल 317 के चेयरमैन शिवा गोयल, वाइस चेयरमैन दिव्यम अग्रवाल, सेक्रेटरी रुचिर खेमका एवं ट्रेज़रर राहुल अग्रवाल, तथा लेडीज़ सर्कल 197 की चेयरपर्सन अंजलि गोयल, वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जिंदल, सेक्रेटरी आयुषी खेमका एवं ट्रेज़रर जूही कुमरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में दोनों संगठनों के सभी सदस्यों का सक्रिय सहयोग और समर्पण सराहनीय रहा।
इस अवसर पर एरिया चेयरमैन गगन अरोड़ा, एरिया वाइस चेयरमैन रोहित बुटी तथा एरिया सेक्रेटरी ट्रेज़रर विपुल की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। साथ ही विभिन्न राउंड टेबल एवं लेडीज़ सर्कल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस सामाजिक पहल का समर्थन किया।
आयोजकों ने सभी दर्शकों, प्रायोजकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक सफल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि शिक्षा के माध्यम से समाज में स्थायी परिवर्तन लाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसहयोग से अधिक से अधिक बच्चों तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाया जाएगा।

