
Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका से भी आगे निक जोनास! बॉलीवुड के हर गॉसिप पर रखते हैं नजर, बताई बी-टाउन सेलेब्स में दिलचस्पी की वजह
Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा लंबे इंतजार के बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जिसे लेकर वह काफी चर्चा में हैं। प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी, जिससे उनकी झलक पहले ही साझा की जा चुकी है। एक्ट्रेस के फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच प्रियंका एक और वजह से सुर्खियों में हैं। देसी गर्ल ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके अमेरिकी सिंगर पति निक जोनास को बॉलीवुड गॉसिप्स में काफी दिलचस्पी है और वह उनसे ज्यादा बॉलीवुड के राजों के बारे में जानते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास लिया पशुपालन विभाग
निक जोनास को लेकर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा
प्रियंका चोपड़ा ने जोनास ब्रदर्स के एक पॉडकास्ट में निक जोनास की बॉलीवुड गॉसिप्स में दिलचस्पी के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि निक को उनसे ज्यादा बॉलीवुड के बारे में पता होता है। उन्होंने बताया कि अब निक उनके लिए बॉलीवुड गॉसिप्स का सबसे भरोसेमंद जरिया बन गए हैं, क्योंकि उन्हें वो सब पता होता है, जिसके बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं होती। प्रियंका के अुसार, निक को इस बारे में भी जानकारी होती है कि बॉलीवुड में किस सेलिब्रिटी का क्या चल रहा है, किसका अफेयर है, किसका ब्रेकअप हो गया, निक सब जानते हैं।
प्रियंका ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
प्रियंका चोपड़ा बातचीत के दौरान कहा- ‘कभी-कभी जब मैं किसी सेलिब्रिटी से बात कर रही होती हूं और उन्हें कहती हैं कि ‘अपने पार्टनर को मेरा प्यार देना’ तो निक मुझे टोकते हैं और बताते हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मुझे तब इसके बारे में पता चलता है।’ जब निक के भाई केविन उनसे पूछते हैं कि उन्हें ये सब कैसे पता चलता है तो निक ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गॉसिप पेजेस को फॉलो करते हैं, जिनसे उन्हें सब पता चलता है। लेकिन, उन्होंने उन पेजेस का नाम नहीं बताए, जिन्हें वह फॉलो करते हैं। निक का कहना है कि बॉलीवुड में लगातार सेलेब्स के बीच के इक्वेशन बदलते रहते हैं, जिसके चलते इसके बारे में जानना काफी दिलचस्प होता है।
प्रियंका का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो देसी गर्ल इन दिनों एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बिग बजट फिल्म में महेश बाबू ‘भगवान राम और रुद्र’ की भूमिका में नजर आएंगे, प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ की भूमिका निभा रही हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभ’ की। हाल ही में प्रियंका ने विंबलडन में भी शिरकत की, जहां उनका रॉयल लुक देखने को मिला। इस दौरान प्रियंका, वीडियो कॉल पर निक को सेंटर कोर्ट और ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस एंड क्रोकेट क्लब के शानदार माहौल की झलक दिखाते भी देखा गया।

