मध्यप्रदेश

एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास लिया पशुपालन विभाग

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालन विभाग अपने पास ले लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Chhattisgarh Assembly Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा का तीसरा दिन आज, सदन में गूंजेंगे जनहित और विपक्ष के बड़े सवाल

जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय और पशुपालन एवं डेयरी विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का प्रभार स्वयं संभालेंगे।

CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

वहीं, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस लेकर उन्हें आनंद विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। इस फैसले के बाद प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि सरकार की ओर से विभाग परिवर्तन के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper