टेक्नोलॉजी

AI से बढ़ा नया खतरा! क्या अब आधार और बैंक डिटेल्स तक भी पहुंच सकता है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस?

नई दिल्ली : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल पिछले कुछ वक्त में तेजी से बढ़ा है। इसी के साथ टेक दिग्गज कंपनियां भी अपने AI मॉडल को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने में लगी हैं। इसके लिए वे यूजर्स के अलग-अलग तरह के डेटा का यूज कर रही हैं। अब AI चैटबॉट सिर्फ आपकी सर्च हिस्ट्री ही नहीं, बल्कि चैट, अपलोड की गई फाइलें, फोटो, वॉइस इनपुट और एप्स के साथ आपकी एक्टिविटीज भी AI ट्रेनिंग का हिस्सा बन रही हैं।

हालांकि अलग-अलग कंपनियों की डेटा पॉलिसी और यूजर्स को मिलने वाले कंट्रोल अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए इन AI चैटबॉट का इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है।

एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास लिया पशुपालन विभाग

Google और Meta ने किए कुछ बदलाव

गूगल ने कुछ वक्त पहले Search History से जुड़े कुछ बदलाव किए हैं, जिनके तहत सर्च एक्टिविटीज को मैनेज पहले से अलग तरीके से किया जा रहा है। जबकि Meta भी Facebook, Instagram और Meta AI के जरिए मिलने वाले डेटा का इस्तेमाल अपने AI सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए कर रहा है।

इतना ही नहीं Microsoft Copilot, ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI प्लेटफॉर्म भी यूजर्स के साथ हुई चैट्स या शेयर किए गए कंटेंट का लिमिटेड या तय शर्तों के तहत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन AI चाटबोट्स के साथ आधार और बैंक डिटेल्स जैसी चीजें शेयर करते हैं तो आप किसी दिन बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

CJI सूर्यकांत पर अभद्र टिप्पणी के बाद प्रबल प्रताप अरेस्ट, बरामद पर्चियों से पुलिस को मिला बड़ा सुराग

मिलते हैं प्राइवेसी कंट्रोल ऑप्शन भी

हालांकि कंपनियां ये भी कहती हैं कि यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर कंट्रोल देने के लिए कई तरह के ऑप्शन भी उपलब्ध कराए गए हैं। उदाहरण के लिए ChatGPT में Chat History & Training को ऑफ करने का ऑप्शन मिलता है। इससे नई चैट AI मॉडल की ट्रेनिंग के लिए यूज नहीं की जाती।

दूसरी तरफ गूगल अकाउंट में Web & App Activity और Search History जैसी सेटिंग्स के जरिए डेटा कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा Meta भी AI और प्राइवेसी से जुड़ी सेटिंग्स ऑफर करता है, जबकि Microsoft Copilot और अन्य सर्विस में भी डेटा मैनेजमेंट के ऑप्शन दिए गए हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper