छत्तीसगढ़

CG Weather Alert: बिलासपुर डूबा, बारिश बनी आफत! छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून से बढ़ी परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून के फिर से सक्रीय होते ही कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हुई है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बदली और बूंदाबांदी की स्थिति रही. बिलासपुर में 28 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिससे जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सड़कों और घरों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के अधिकांश स्थानों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में बादल जमकर बरसे. राजधानी रायपुर में सुबह से काले बादल आसमान में छाए रहे. इसके बाद बारिश भी हुई. सबसे ज्यादा 28 सेमी पानी बिलासपुर में गिरा. अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 30 डिग्री सेल्सियस तो सबसे कम राजनादगांव में 21.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

उर्वशी रौतेला और ‘लोकी’ की मुलाकात हुई वायरल, एक्ट्रेस की बातें सुन लोगों ने लिए जमकर मजे

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक 18 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहने के अलावा बारिश की भी संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और लो प्रेशर सिस्टम

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून द्रोणिका अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, निम्न दाब के केंद्र और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. प्रदेश में 18 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कुछ जगहों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

शराब से भी ज्यादा नुकसानदायक! ये 5 चीजें रोज़ चुपचाप कर रही हैं आपके लिवर को कमजोर

रायपुर समेत इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में रायपुर, बलौदाबाजार, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, महासमुंद, सक्ती में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper