देश-विदेश

CJP Protest News: सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हटाया गया; भारी पुलिस बल तैनात

CJP Protest News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है। यहां दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस वक्त भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां बीते 20 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस अपने साथ लेकर अस्पताल गई है। बता दें कि भूख हड़ताल की वजह से सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो रही थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर अस्पताल गई। इसके अलावा पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटा दिया है।

CG Weather Alert: बिलासपुर डूबा, बारिश बनी आफत! छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून से बढ़ी परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

जंतर-मंतर पर पुलिस बल तैनात

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस मुख्यालय में देर शाम नए पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने नई दिल्ली जिले रेंज की ज्वाइंट CP DCP के साथ सोनम वांगचुक मामले पर बैठक की थी। बैठक के बाद सुबह-सुबह सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया और उन्हें लेकर अस्पताल गए। वहीं मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। फिलहाल नई दिल्ली जिले के डीसीपी सचिन शर्मा और जॉइंट सीपी दीपक पुरोहित इस समय मौके पर ही मौजूद हैं।

20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की थी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को बड़े प्रदर्शन की चेतावनी दे रखी थी। इस दौरान संसद का मानसून सत्र भी होना है। माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर धरना दे रहे लोगों को हटाया जा सकता है। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों ने दावा किया है कि अभिजीत दिपके वॉशरूम गए थे, इसी दौरान पुलिस की टीम वहां पहुंची और सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई। आरोप ये भी है कि दिल्ली पुलिस की टीम डॉक्टरों के कपड़े पहनकर वांगचुक को लेने गई थी।

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करने को कहा

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार और सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण विशेषज्ञों की सलाह पर उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, जिससे थोड़ी अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पुलिस ने अधिकतम संयम बरतते हुए स्थिति को सुरक्षित रूप से संभाला। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे शांतिपूर्वक जल्द से जल्द स्थान खाली कर दें।”

Meta AI का नया सेफ्टी फीचर: Instagram पर Teenagers ने Self-Harm की बात की तो तुरंत Parents को मिलेगा Alert

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती वांगचुक

बता दें कि बीते 20 दिनों से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे। उनकी तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी, जिसे लेकर हाई कोर्ट ने लगातार जांच के आदेश भी दिए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाई कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जा रहा था।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper