
डॉ. खूबचंद बघेल जयंती पर श्रद्धांजलि: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन
रायपुर – आज छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करने रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 4 के सहयोग से राजधानी शहर के जीई मार्ग के किनारे नवीन मार्केट फूल चौक के समीप स्थित उनके मूर्ति स्थल के समक्ष पुष्पांजलि आयोजन रखा गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर रेलवे स्टेशन का सुहाना सफर… कोयला इंजन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक इंजन तक
संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में पहुंचकर प्रदेश के राजस्व मन्त्री श्री टंकराम वर्मा ने डॉ खूबचंद बघेल को जयन्ती पर सादर नमन किया. प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विधायक श्री धरमलाल कौशिक, रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, ब्राम्हणपारा वार्ड पार्षद श्री अजय साहू, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों ने डॉ खूबचंद बघेल का जयन्ती पर सादर नमन किया.
डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि: तात्यापारा में हुआ भव्य आयोजन

