
डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि: तात्यापारा में हुआ भव्य आयोजन
रायपुर: छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा, प्रखर समाजसेवी और महान जननायक डॉ. खूबचंद बघेल की 126वीं जयंती पूरे प्रदेश में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसी क्रम में राजधानी के नवीन मार्केट, तात्यापारा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. बघेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप जी ने कहा कि डॉ. बघेल का जीवन समाज के दबे-कुचले वर्गों को न्याय दिलाने और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को जगाने के लिए समर्पित था। उनके विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री यशवंत वर्मा जी, कोषाध्यक्ष जागेश्वर बघेल, केंद्रीय महिला अध्यक्ष सरिता बघेल और केंद्रीय महिला महामंत्री सरिता श्रद्धा नायक विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने डॉ. बघेल के संघर्षों और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।
इस गरिमामयी अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में डॉ. बघेल के अधूरे सपनों को पूरा करने और प्रदेश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

