छत्तीसगढ़

रायपुर में आज ट्रैफिक रहेगा प्रभावित, भाजयुमो के घेराव कार्यक्रम के चलते इन मार्गों पर डायवर्जन

रायपुर : भाजयुमो के द्वारा आज बीटीआई मैदान से राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) तक प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम के कारण इस अवधि में बीटीआई मैदान – अनुपम नगर चैक -दूरदर्शन कार्यालय मार्ग पर यातायात प्रभावित एवं आंशिक रूप से बाधित रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा दंतेवाड़ा प्रवास पर, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से “जॉइन BJYM कैंपेन” का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें-
वैकल्पिक मार्ग
1. खम्हारडीह/ कचना की ओर जाने वाले वाहन
* अनुपम नगर चैक से बीटीआई होकर खम्हारडीह एवं कचना की ओर जाने वाले वाहन चालक शंकर नगर एक्सप्रेस-वे मार्ग अथवा बॉटल हाउस गली मार्ग का उपयोग करें।
* इसी प्रकार खम्हारडीह से एसआरपी चौक की ओर आने-जाने वाले वाहन अवंती विहार/बटाल हाउस शंकर नगर अंडर ब्रिज वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।

2. अशोका रतन वीआईपी टर्निंग की ओर जाने वाले वाहन
* अनुपम नगर चैक से अशोका रतन वीआईपी टर्निंग की ओर जाने वाले वाहन चालक अनुपम नगर चैक – लोधीपारा चैक मार्ग का उपयोग करें।
* वैकल्पिक रूप से दूरदर्शन कार्यालय से पहले स्थित डॉ. पहलाजानी गली मार्ग से भी आवागमन किया जा सकता है।
* ⁠अनुपम नगर चौक से अशोका रतन मार्ग बंद होने से उक्त वाहन लोधीपारा मोवा मार्ग का उपयोग करे!

रेल यात्रियों के लिए राहत: रद्द की गई कई ट्रेनें अब चलेंगी, रेलवे ने बदला फैसला

नागरिकों से अपील
* आवश्यक होने पर ही उक्त मार्ग का उपयोग करें।
* वैकल्पिक मार्ग अपनाकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
* यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper