
रायपुर नगर निगम की पहल: बकायादारों को WhatsApp से भेजी जा रही बकाया राशि की जानकारी, समय पर भुगतान की अपील
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के रहवासी समाप्तिकर दाताओं को व्हाट्सएप्प चैट बाँट नम्बर 9301953294 की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, जिससे सभी बकायादारों को उनकी बकाया राशि की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपनी देय बकाया राशि का निगम को भुगतान कर संभावित कार्रवाई के तनाव से मुक्त रह सकें.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!OTT पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: अश्लील कंटेंट परोसने वाले 50 ऐप्स हुए ब्लॉक, जानें पूरा मामला
इस हेतु व्हाट्सएप्प चैट बाँट नम्बर 9301953294 पर सभी बकायादारों को बकाया राशि अदा करने रिमाइंडर दिया जा रहा है. कुछ बकायादार सम्पतिकर दाता नागरिकों द्वारा व्हाट्सएप्प चैट बाँट पर दी जा रही बकाया राशि के मैसेज को स्पेम कर दिया जा रहा है, जिससे यह ब्लाक होने की आशंका बनी रहती है.
नगर निगम रायपुर ने सभी सम्पतिकर दाता नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे निगम व्हाट्सएप्प चैट बाँट नम्बर 9301953294 से नगर निगम द्वारा भेजे जा रहे बकाया राशि की जानकारी के मैसेज को स्पेम ना करें, ताकि यह सुविधा ब्लाक ना हो एवं बकायादारों को बकाया राशि की जानकारी एवं उससे सम्बंधित रिमाइंडर प्राप्त हो सके एवं वे समय पर देय बकाया राशि का नगर निगम को भुगतान करके अन्यथा की स्थिति में संभावित कार्रवाई के तनाव से सुरक्षित रह सकें एवं नगर विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवा सकें.

