
OTT पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: अश्लील कंटेंट परोसने वाले 50 ऐप्स हुए ब्लॉक, जानें पूरा मामला
भारत सरकार ने 50 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स के जरिए यूजर्स को अश्लील कंटेंट परोसे जा रहे थे। पिछले साल सरकार ने अश्लील कंटेंट वाले कई 25 ऐप्स को बैन किया था, जिनमें ALT, Ullu, Desiflix जैसे ऐप्स शामिल थे। इस साल फरवरी में भी सरकार ने 5 और ऐप्स को अश्लील कंटेंट दिखाए जाने की वजह से बैन किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!27 जुलाई तक कार्य पर नही लौटने पर हड़तालरत अतिथि शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त
ऑल इंडिया रेडियो न्यूज (News on Air) के मुताबिक (REF), केंद्रीय ब्रॉडकास्ट राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने लोकसभा में लिखित जानकारी देते हुए कहा कि अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने की वजह से 50 ऐप्स को डिसेबल किया गया है। सरकार लगातार इस तरह के ऐप्स को मॉनिटर करती है और जरूरत पड़ने पर एक्शन लेती है।
अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों पर सख्ती: आयुक्त संबित मिश्रा ने सर्वे कर कार्रवाई के दिए निर्देश
आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से कार्रवाई
लोकसभा में दिए गए लिखित जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने इन ऐप्स पर आईटी (डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) 2021 एक्ट के तहत एक्शन लिया है। बैन किए गए इन 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर दिखाए जाने वाले कंटेंट भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294 और महिलाओं के अशोभनीय प्रतिनिधित्व (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन करने वाला पाया गया था। इस आधार पर सरकार ने इन ऐप्स की पहुंच को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

