छत्तीसगढ़

मेडिकल स्टोर पर EOW का बड़ा छापा, कई अहम दस्तावेज जब्त, जांच में जुटी टीम

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब (EOW) आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शहर के नया बस स्टैंड के पास स्थित अनिल मेडिकल पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से शहर के व्यापारियों और मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2004 का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ में भी लागू होगा UCC! मुख्यमंत्री साय बोले- शीतकालीन सत्र में लाया जाएगा विधेयक

छत्तीसगढ़ में लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के नाम पर करोड़ों की वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था। जांच के दौरान इस प्रकरण में अनिल मेडिकल की संलिप्तता और वित्तीय लेन देन की बात सामने आई थी, जिसके आधार पर EOW की टीम ने आज छापेमार कार्रवाई की है।

PM Modi on Paper Leak: छात्रों के हित में बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार लाएगी सख्त बिल, बोले PM मोदी

EOW की टीम ने रणनीति के तहत तड़के सुबह ही अनिल मेडिकल स्टोर में पहुंचकर छापा मारा। टीम ने दुकान को अपने कब्जे में लेकर घंटों तक दस्तावेजों की सघन जांच की और दुकान के संचालकों से पूछताछ की। घंटों चली इस कार्रवाई के बाद EOW की टीम अपने साथ कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज लेकर रवाना हुई है। माना जा रहा है कि इन दस्तावेजों से लोक कला जत्था घोटाले से जुड़े कई और अहम राज खुल सकते हैं। फिलहाल EOW की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका