देश-विदेश

PM Modi on Paper Leak: छात्रों के हित में बड़ा कदम! पेपर लीक रोकने के लिए सरकार लाएगी सख्त बिल, बोले PM मोदी

PM Modi on Paper Leak: नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी कर बताया कि सरकार पेपर लीक रोकने के लिए बिल लेकर आ रही है। इसे सोमवार के दिन सदन में पेश किया जाएगा और जल्द से जल्द सदन से पास कराने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले भारत सरकार पेपर लीक रोकने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने गुरुवार को ही फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान किया और शाम होते-होते फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया गया। इसके साथ ही शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया गया।

रायपुर नगर निगम की पहल: बकायादारों को WhatsApp से भेजी जा रही बकाया राशि की जानकारी, समय पर भुगतान की अपील

पीएम मोदी ने अपने वीडियो मैसेज में कहा, “फ्रेंड्स, मैं जानता हूं कि पेपर लीक यह कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है। वे जेल में पड़े हैं। हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद ना हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम हो जाए इसका प्रबंध किया और अभी पांच-छह दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया। देश भर में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं, लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं है। और इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ इस मसौदे पर कल कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसे अंतिम रूप दिया जाएगा और सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है, तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।”

OTT पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: अश्लील कंटेंट परोसने वाले 50 ऐप्स हुए ब्लॉक, जानें पूरा मामला

24 जुलाई को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी। दिल्ली और मुंबई समेत पटना, असम के शहरों में पहले से ही प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब सीजेपी ने देश के हर जिले में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper