खेल

IND vs SL Test Series से पहले टीम इंडिया खेलेगी एक और मैच, जानिए कब और किसके खिलाफ होगा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने जो टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। बीसीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है, इसके साथ ही ये साफ हो गया है कि सीरीज में कौन कौन से खिलाड़ी खेलेंगे और कौन बाहर रहेंगे। इतना नहीं, टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले भारतीय टीम एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी, इसकी भी घोषणा हो गई है, साथ ही इसकी तारीख भी सामने आ गई है। टीम की कमान एक बार फिर से शुभमन गिल के ही हाथ में रहेगी, केएल राहुल को उपकप्तानी दी गई है।

रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस का विशेष नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान

15 अगस्त से खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा। सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, जहां की अंक तालिका में टीम इंडिया काफी नीचे चल रही है। भारत के पास मौका होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज जीतकर अंक तालिका में आगे निकला जाए। हालांकि ये काम आसान नहीं होगा, श्रीलंका की टीम अपने घर पर काफी मजबूती के साथ खेलती है और वहां उसे हराना आसान नहीं होता।

टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

इस बीच बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। साथ ही ये भी बताया है कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो कि चार दिन का होगा। ये मैच 7 अगस्त से शुरू हो जाएगा। चार दिन का मैच होने के कारण ये 10 तारीख को खत्म हो जाएगा। मैच कोलंबो में होगा। इस मैच में टीम इंडिया को अपनी तैयारियां का जायजा लेने का मौका होगा और वहां की कंडीशन में खुद को ढालने के लिए भी वक्त मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper