
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! रेलवे चलाएगा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन… जानें रूट, स्टॉपेज और पूरा शेड्यूल
रायपुर: भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का महीना सावन 30 जुलाई से शुरू होने वाला है. शिव मंदिरों को अभी से सजाने-संवारने में भक्त जुट गए हैं. सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त बाबा बैद्यनाथ थाम के दर्शनों के लिए देवघर, झारखंड जाते हैं. एक बार फिर शिव भक्तों के लिए रेलवे की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!JCI रायपुर वामांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 9वाँ स्थापना दिवस एवं सावन उत्सव
सावन स्पेशल ट्रेन में मिलेगी कंफर्म टिकट
बाबा बैद्यनाथधाम (बाबाधाम) के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 08895 और 08896 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है. यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 5-5 फेरों के लिए चलेगी.
रेलवे की अपील
ये स्पेशल ट्रेन उन भक्तों के लिए फायदेमंद है जो सावन के पावन अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं. वर्तमान में इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं. रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें. बिना किसी परेशानी के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएं.
ट्रेन का ठहराव कहां-कहां होगा
- गोंदिया
- डोंगरगढ़
- राजनांदगाँव
- दुर्ग
- रायपुर
- भाटापारा
- बिलासपुर
- चांपा
- रायगढ़
- बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों पर होने से इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधे एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा.
27 जुलाई 2026 तक उपलब्ध कंफर्म बर्थ
गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्रबोस इतवारी–मधुपुर
- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 1 अगस्त 2026 को एसी-III में 94, स्लीपर में 176
- 8 अगस्त 2026 को एसी-III में 126, स्लीपर में 285
- 15 अगस्त 2026 को एसी-III में 149, स्लीपर में 390
- 22 अगस्त 2026 को एसी-III में 143, स्लीपर में 414
- 29 अगस्त 2026 को एसी-III में 154, स्लीपर में 428 सीटें उपलब्ध
गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी
- श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 2 अगस्त 2026 को एसी-III में 127, स्लीपर में 438
- 9 अगस्त 2026 को एसी-III में 117, स्लीपर में 445
- 16 अगस्त 2026 को एसी-III में 146, स्लीपर में 478
- 23 अगस्त 2026 को एसी-III में 173, स्लीपर में 511
- 30 अगस्त 2026 को एसी-III में 171, स्लीपर में 515 सीटें उपलब्ध
रेलवे का उद्देश्य सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाजनक सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराना है. यात्रियों से अनुरोध है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए शीघ्र आरक्षण कराकर अपनी यात्रा सुनिश्चित करें और श्रावणी मेले की यात्रा को सुगम एवं आनंददायक बनाएं.

