RADA
अपराध

36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर पुलिस की कार्रवाई

36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर। 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सत्पति के द्वारा 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर चेकिंग करने पर पाया गया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे जो पुलिस के पहुँचते ही सभी वहाँ से फ़रार हो गए ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बार के अंदर चेक करने पर पता चला की देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था, साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए।

इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया तथा साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं।

साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है ;अतः पुलिस टीम के द्वारा मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें। साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका