छत्तीसगढ़

सिंधी साहिती बिरादरी परिवार द्वारा 2 अगस्त को टीला डैम में भव्य पिकनिक उत्सव आयोजित

सिंधी साहिती बिरादरी परिवार द्वारा 2 अगस्त को टीला डैम में भव्य पिकनिक उत्सव आयोजित

सिंधी साहिती बिरादरी परिवार द्वारा 2 अगस्त को टीला डैम में भव्य पिकनिक उत्सव आयोजित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*”जय झूलेलाल” के साथ बिरादरी सदस्यों का होगा मिलन समारोह*

*डांस, म्यूजिक, गेम्स और धार्मिक दर्शन के रहेंगे आकर्षण*

रायपुर। सिंधी साहिती बिरादरी परिवार द्वारा प्रकृति की गोद में बिरादरी के सदस्यों के लिए एक भव्य पिकनिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सभी सदस्यों को एक मंच पर लाकर पारिवारिक माहौल में मस्ती और अपनत्व के पलों को साझा करना है।

पिकनिक 2 अगस्त 2026, रविवार को टीला डैम (टीला एनिकेट), राजिम के पास आयोजित होगी। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए प्रसिद्ध है।

पिकनिक के दौरान बिरादरी सदस्यों को 81 फीट ऊंची हनुमान जी की विशाल प्रतिमा, मंदिर एवं सुंदर गार्डन के दर्शन का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही डांस, धमाकेदार म्यूजिक, मजेदार गेम्स और हाउसजी जैसे मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट दोपहर का भोजन एवं वापसी में शाम की स्पेशल हाई टी की व्यवस्था की गई है।

2 अगस्त 2026 को रविवार, समय: सुबह 10:00 बजे बस प्रस्थान, प्रस्थान स्थल: कटोरा तालाब शिव मंदिर, शुल्क: ₹600/- प्रति सदस्य

इच्छुक सदस्य निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क कर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं : अशोक इसरानी – 9329477709, सुनील अजवानी – 9425510115, राजेश विधानी – 9300713789, अजीत मोटवानी – 9826947111

आयोजकों द्वारा प्रस्थान स्थल पर टू-व्हीलर एवं फोर-व्हीलर के लिए सुरक्षित पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। यह आयोजन विशेष रूप से सिंधी साहिती बिरादरी परिवार के सदस्यों के लिए है। बस में सीटें सीमित होने के कारण शीघ्र बुकिंग करने की अपील की गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका