छत्तीसगढ़देश-विदेश

Jammu Kashmir Terror Attack: कुलगाम में आतंकियों का हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की मौत हो गई। वआतंकियों ने गोलीबारी कर दोनों को घायल कर दिया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दीपक नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भूपेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

CG Electricity Update: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, बढ़े लोड का शुल्क अब दिसंबर बिल में होगा शामिल

इलाज के दौरान भूपेंद्र ने भी दम तोड़ा

कुलगाम में हमलावरों ने देर शाम केलम स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसमें 24 साल के दीपक रात्रे की मौत हो गई। वहीं, 28 साल के भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। भूपेंद्र को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे सौरा के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान भूपेंद्र की भी मौत हो गई।

10 दिन पहले हुई थी पुलिसकर्मी की हत्या

कश्मीर में आतंकियों ने 10 दिन पहले एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी।  आतंकवादियों ने अनंतनाग शहर में एक पुलिस अधिकारी की गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। अब इसी तरह की घटना में मजदूरों को निशाना बनाया गया है। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। श्रीनगर में वाहनों की जांच के लिए चेकपॉइंट बनाया गया था। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की कार वहां पहुंची और सुरक्षाकर्मियों को देख ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा। ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। हालांकि, बाद में कार को बरामद कर लिया गया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Online Attendance CG: VSK ऐप की तकनीकी खामियों पर सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन

सीएम साय के पोस्ट करते समय एक मजदूर का इलाज जारी था। ऐसे में उन्होंने एक्स पर लिखा, “कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper