मध्यप्रदेश

केंद्र से एमपी को बड़ी सौगात, टैक्स डेवोल्यूशन के तहत मिले 8,010 करोड़; CM डॉ. मोहन ने जताया आभार

मध्यप्रदेश: केंद्र सरकार ने राज्यों की आर्थिक मजबूती और विकास योजनाओं को गति देने के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए टैक्स डेवोल्यूशन (कर हस्तांतरण) की अतिरिक्त किस्त के रूप में कुल ₹1.09 लाख करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इस फैसले के तहत मध्यप्रदेश को ₹8,010 करोड़ की बड़ी वित्तीय सहायता मिली है। मध्यप्रदेश को मिली इस अतिरिक्त वित्तीय राहत पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।

कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के पिता ने कैसे जुटाया अमेरिका की पढ़ाई का फंड? RTI हुई दायर

विकास कार्यों और जनकल्याण को मिलेगी नई रफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस अतिरिक्त कर वितरण से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि- इस राशि का उपयोग प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर (अधोसंरचना) से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में किया जाएगा।आर्थिक संबल मिलने से जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का दायरा और प्रभाव बढ़ेगा।

प्रदेश का समग्र विकास

केंद्र के इस सहयोग से मध्यप्रदेश के चौमुखी विकास को एक नई रफ्तार मिलेगी। केंद्र सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से न केवल राज्यों की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार में भी बड़ी मदद मिलेगी।

Aaj ka Mausam: फ्रेंडशिप डे पर बारिश का साया, रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट जारी

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका